शुक्रवार, 19 दिसंबर 2014

पिम्पल के लिए::

पिम्पल के लिए::
गवारपाठे(एलोवेरा) की ताजा जैल लगाए इसके लिए एलोवेरा के
पत्ते को काट कर, छील कर इसका गुदा निकाल कर मसले और जैल
को सूखने दे और फ़िर दोबारा लगाए
ऐलोवेरा जेल त्वचा संबंधी रोगों में, चोट लगने या जलने पर
काफी लाभदायक है। तेल के छींटे पड़ने या हाथ जलने पर
ऐलोवेरा के पत्ते को पीस कर बनाया गया पेस्ट लगाने पर आराम
मिलता है। जली हुई जगह पर इसे करीब 20 मिनट के लिए लगा रहने
दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
यह अच्छा एंटीसेप्टिक है, चोट लगने पर मरहम का काम करता है।
त्वचा पर चकत्ते पड़ने, मच्छर या कीड़े-मकौड़े के काटने पर
ऐलोवेरा जेल को लगाने से आराम मिलता है।
चोट लगने से या गर्भावस्था के दौरान त्वचा पर पड़ने वाले
निशानों पर ऐलोवेरा जेल रगड़ कर लगाना फायदेमंद है।
रोज 4 औंस ऐलोवेरा रस पीने से विषाक्त पदाथरे से
छुटकारा मिलेगा।
ऐलोवेरा जेल और शहद मिलाकर चेहरे पर मॉस्क की तरह लगाने से
झुर्रियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
ड्राई स्किन पर ऐलोवेरा जेल मॉश्चराइजर का काम करता है। जेल
में अंडे की जर्दी और 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल मिला कर पेस्ट
बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए सूखने दें। फिर गुनगुने
पानी से चेहरा धो लें।
होंठ फटने पर होने वाले दर्द, जीभ के नीचे छाले की समस्या होने
पर ऐलोवेरा से आराम मिलता है। एक चम्मच ऐलोवेरा जेल में एक
चुटकी नीम पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दर्द वाली जगह पर
दिन में तीन बार लगाएं। इसके रस से कुछ दिन कुल्ला करें। इसके
अलावा दिन में करीब 2 औंस ऐलोवेरा रस पीने से आराम
भी मिलता है।
फटे होंठों की समस्या में ऐलोवेरा जेल के साथ जैतून का तेल
मिलाकर लगाने से आराम मिलता है।
ऐलोवेरा जेल में एंटीवॉयरल गुण होते हैं। रात को सोते समय
ऑखों के आसपास लगाने से संक्रमण, लालिमा और सूजन में लाभ
होता है।
अगर आप ज्यादा वजन से परेशान हैं, तो व्यायाम के साथ रोज 4
औंस ऐलोवेरा रस पीने से फायदा होगा।
पुरानी खांसी, भूख न लगना या सांस लेने में मुश्किल होने
की स्थिति में 40 दिन तक दिन में दो बार एक-एक चम्मच
ऐलोवेरा का रस पिएं, लाभ होगा।
मधुमेह और हृदय रोगों से राहत के लिए रोज 2 चम्मच ऐलोवेरा रस
पिएं। यह कोलेस्ट्रॉल कम करता है। उच्च रक्तचाप और हार्ट
स्ट्रोक पर नियंत्रण रखता है।
बालों के झड़ने या गंजापन, बालों के विकास में रुकावट या दोमुंहे
बाल जैसी समस्याओं का समाधान करने में ऐलोवेरा के तेल
की मालिश असरदार साबित होती है।
ऐलोवेरा रस गठिया, अल्सर, कब्ज, मूत्राशय और गुर्दे के संक्रमण में
राहत पहुंचाता है। जोड़ों में सूजन और अनिद्रा में भी लाभदायक
है। 3 औंस ऐलोवेरा रस रात में सोने के समय पीना फायदेमंद है।
मुंहासे से मिलेगी मुक्ति
चेहरे पर मुंहासे होने पर आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल और आधा चम्मच
शहद अच्छी तरह मिलाकर फेसपैक बनाएं। इस फैसपैक
की पतली परत अपने चेहरे पर मास्क की तरह लगा कर 15 मिनट के
लिए छोड़ दें। इसके सूख जाने पर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह
फैसपैक सप्ताह में दो-तीन बार प्रयोग करें, मुंहासे साफ
हो जाएंगे।
एलोवेरा जूस के उपयोग-
1. करे अंदर से सफाई- हमारे शरीर में भोजन तथा प्रदूषण की वजह
से बहुत सारी गंदगी अंदर जाती है। शरीर अच्छे से काम करे इसलिये
हमें गंदगी से शरीर को मुक्ति दिलानी चाहिये। 3 से 4 चम्मच रस
सुबह खाली पेट लेने से दिन-भर शरीर में चुस्ती व
स्फूर्ति बनी रहती है। साथ ही यह शरीर के अंदर
की गंदगी को बाहर निकाल देता है। एलोवेरा का ज्यूस ब्लड
को प्यूरीफाई करता है साथ ही हीमोग्लोबिन
की कमी को पूरा करता है। शरीर में वहाईट ब्लड सेल्स
की संख्या को बढाता है।
2. एजिंग से बचाए- ऐलो वेरा का जूस शरीर में
प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। इसमें खूब
सारा एंटी ऑक्सीिडेंट पाया जाता है जो बूढ़ा करने
वाली फ्री रेडिकल्सा को दूर करके इंसान को बुढ़ापे से
बचाता है। जलने पर, अंग कहीं से कटने पर, अंदरूनी चोटों पर
एलोवेरा अपने एंटी बैक्टेरिया और एंटी फंगल गुण के कारण घाव
को जल्दी भरता है।
3. पाचन क्रिया सही करे- ऐलो वेरा जूस पीने से पेट की कई रोग
दूर होते हैं। यह पाचन तंत्रिका को मजबूत बनाता है जिससे कि वह
पेट में जाने वाले आहारों से पौष्टिक तत्वह को ग्रहण कर सकें।
इसके रोजाना उपयोग से अपच और कब्जा जैसी समस्याट भी दूर
रहती है। पेट में पैदा होने वाले अल्सार को भी यह ठीक करता है।
4. दिल की बीमारी और खून का दौरा- यह शरीर में खून बढ़ाने के
साथ ही खून का दौरा भी ठीक करता है। साथ ही यह शरीर में
हाई ब्लाड प्रेशर को सामान्यन करता है, जिससे हार्ट अटैक
की समस्याह नहीं आ पाती है।
अन्यल लाभ - इसके रस में कई तरह के मिनरल, विटामिन और
अमीनो एसिड, जैसे बी12, बी6, बी2, बी1, फोलिक एसिड,
नियासिन, जिंक और मैगनीशियम आदि। इतने सारे पौष्टिक
तत्वोंी के मिश्रण का उपयोग कर के शरीर के हर रोग दूर हो जाते
हैं। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकाल कर शरीर
की अंदर से सफाई करता है। जिससे त्वंचा में चमक आती है
तथा दाग-धब्बोंन की छुट्टी होती है। इसके अलावा एक्जि्मा,
पिंपल और सिरोसिस की समस्याा दूर होती है। मुंह के रोग दूर
होते हैं। मसूड़ों की तकलीफ और खून आना बंद होता है। साथ
ही मुंह में अल्संर की बीमारी भी ठीक होती है। ऐलो वेरा जूस
पीने से मोटापा भी कंट्रोल होता है और एनर्जी भी आती है।—

कोई टिप्पणी नहीं: